Homeरतलामसैलाना विधायक कमलेश्वर ने झाबुआ ज़िले में सिंचाई और पेय जल की...

सैलाना विधायक कमलेश्वर ने झाबुआ ज़िले में सिंचाई और पेय जल की उठाई माँग

रतलाम। वॉइस ऑफ झाबुआ 

 सैलाना से निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार अपनी सक्रियता से लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए है विधानसभा सत्र शुरू होने के पहले लगातार सभी मुद्दों पर तैयारी कर रहे हैं वही झाबूआ ज़िले में राजस्थान व गुजरात से लगे थांदला क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर ज़िला कलेक्टर झाबुआ को पत्र लिखा है। विधायक डोडियार ने पत्र में बताया कि आमजन को पेटलावद, मेघनगर और थांदला क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीण इलाक़ों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था नहीं है यहाँ तक कि पहले से चल रहे हैंडपंप आदि जल स्रोत भी बंद हो गए है इसलिए तत्काल नवीन हैंडपंप व ट्यूबवेल लगाने की माँग की है। डोडियार ने क़रीब 60 गावों में पेयजल व्यवस्था की माँग के साथ प्रथक से मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में भी झाबुआ ज़िले में सिंचाई के लिए बड़े तालाब और डैम बनाने की माँग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!