Homeझाबुआबडी खबर...! भाजपा प्रत्यांशी अनिता नागरसिंह चैहान ने पीछले सभी रिकार्ड...

बडी खबर…! भाजपा प्रत्यांशी अनिता नागरसिंह चैहान ने पीछले सभी रिकार्ड किए ध्वस्त…! 1999 में कांग्रेस प्रत्यांशी कांतिलाल भूरिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर बनाया रिकार्ड….! ओर अब भाजपा प्रत्यांशी ने एक नया ही इतिहास रच डाला।

झाबुआ। भाजपा प्रत्यांशी अनिता नागरसिंह चौहान ने सारे पुराने रिकार्ड किए ध्वस्त…. 1999 में लोकसभा निर्वाचन में झाबुआ रतलाम अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र में इतिहास की सबसे बडी जीत कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया ने हासिल की थी। लेकिन इस लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्यांशी अनिता नागरसिंह चौहान ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर एक नया इतिहास रच डाला। अभी तो मतों की गिनती बाकि है अभी निरंतर बढत हासिल करती जा रही है… ये बढत संसदीय क्षेत्र में नया उदय है… और ऐसा इतिहास रचा जायेगा जिसे सालों याद किया जायेगा…. सन् 1999 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 3 लाख 71 हजार 842 वोट मिले थे और भाजपा प्रत्यांशी दिलीपसिंह भूरिया को 2 लाख 22 हजार 465 वोट मिले थे। 1 लाख 49 हजार 377 मतों से स्वः दिलीपसिंह भूरियाजी को हराया था। उस समय मतदान का प्रतिशत 55.77 था। इस बार मतदान का प्रतिशत बढा है दृ जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि इस बार भाजपा को संसदीय क्षत्र की जनता सहयोग नही करेगी… लेकिन अभी तक 1 लाख 85 हजार 2 वोटों से लीड लिए हुए है… जो निरंतर अभी भी जारी है… लगता हे 2 लाख से उपर तक भाजपा प्रत्यांशी लीड लेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!