अक्षय चौहान,खवासा
खवासा नगर मे 2024 की शुरुआत से आये दिन हो रहे नगर मे धार्मिक आयोजन जिससे नगर मे धर्ममय का वातावरण बना हुआ प्रभु श्री राम लला की अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा से नगर मे प्रतिदिन राम भक्तो द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है। नगर मे भट्ट परिवार द्वारा 25 मई से भव्य संगीतमय श्री शिव महापुरान कथा का आयोजन् किया जा रहा है कथा के प्रथम दिन हनुमान मंदिर से सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकलेगी जो की नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी जिसके बाद कथा वाचक पंडित देवेंद कश्यप ( देवजी) द्वारा भक्तो को शिव महापुरान का रस पान कराया जायेगा। आयोजक मनीष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की खवासा नगर मे बाजना रोड पर स्थित सतगुरु पेलेश पर 25 मई से *शिव महापुराण कथा* का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 31 मई तक किया जायेगा 31 मई को कथा की पुनाहूर्ति के प्रश्चात महाप्रसादी का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमे नगर के एवं आसपास के सभी भक्त कथा मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारे ओर धर्म का लाभ लेवे ओर नगर के सभी समाजिक संगठन अपना अपना सहयोग देकर इस कार्यक्रम को अपने अथक प्रयास से भव्य बनावे।