Homeझाबुआखवासाचोर गिरोह हुआ नगर मे सक्रिय सीसीटीवी कैमरे...

चोर गिरोह हुआ नगर मे सक्रिय सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूब भी दे रहे वारदात को अंजाम पुलिस को इन चोरो की अब करना होगी धड़पकड़ 

अक्षय चौहान,खवासा 

खवासा मे चोरो की गेंग के हौसले इतने बुलंद हो गये है की आये दिन वह कही न कही हाथ साफ करते नजर आ रहे है इसको लेकर नगरवासियो मे काफी रोश है ऐसे मे कही बाहार जाये व्यक्ति तो भी उसे उसके घर पर चोरी का डर सता रहा है। बात करे हम कुछ दिन पहले हि की तो खवासा मे थांदला रोड स्थित एक डाबे पर मोके का फायदा उठा कर चोर कुछ नगदी रुपये ओर मोबाइल फोन पर अपना हाथ साफ किया फिर उन्हे पता चला की यहा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हे तो उन्हे ने कैमरे ओर लगी टीवी को तोड़फोड़ किया उक्त घटना के बाद दूसरे कैमरे मे चोर नजर आरहे है । इसके बाद खवासा के बस स्टेण्ड पर दुकानदार की बाइक दिन दहाड़े उठा ले गये ओर बीती रात नगर के बीचो बिच बाजना रोड से सते कुम्हार गली पर एक कपड़ा व्यपारी के वहा चोर हाथ साफ करने पहुँचे थे उन्होंने ताला तोड़ने की कोशिश की परन्तु उन्हे असफलता हाथ लगी परन्तु दुकान पर लगे सिसिटिवि केमरे को फोड़ दिया जिससे वह बच निकले फिर भी 3 चोर सिसिटिवि केमरे मे केद हुए । चोर ऐसी जगह वारदात को अंजाम देने से नही डर रहे है जो की नगर का मुख्य मार्ग हे जहा पर रात भर वाहनों का आना जाना चलता रहा है वहा इस तरह की घटना करना नगर मे बड़ी चिंता की बात है। रहवासी ने बताया की रात मे तोड़ फोड़ ओर कुत्ते भोकने की आवाज आ रही थी तो उन्होंने पुलिस वाले को फोन लगाया तो किसी ने भी फोन नही उठाया।

आखिर नगर मे इतनी चोरिया हो रही है परन्तु पुलिस ने आज तक एक भी चोर को नहीं पकड़ा पुलिस थोड़ी मेहनत करके नगर के सभी मार्गो मे घूमते हुए देर रात्रि मे आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करे ओर नगर के सभी सिसिटिवि केमरे को देख चोर तक पहुंच कर चोर गिरोह को पकड़ कर नगर मे होने वाली सभी चोरियो का पर्दाफास कर सकती है। हालाकि पुलिस चौकी खवासा मे स्टाप की भी कमी हे जिले के पुलिस अधीक्षक को चौकी का स्टाप बढ़ाना चाहिए जिससे नगर व आसपास होने वाले वारदातो पर अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!