Homeधारसरदारपुरश्रीं राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ की नैक टीम पहुंची गोदग्राम 

श्रीं राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ की नैक टीम पहुंची गोदग्राम 

बालुसिंह बारिया 

धार/सरदारपुर।– श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ की नैक टीम नैक प्रभारी प्रो.सरिता जैन के नेतृत्व में महाविद्यालय के गोदग्राम अमोदिया का दौरा किया, महाविद्यालय की कला संकाय विभागाध्यक्ष एवं नैक प्रभारी प्रो.सरिता जैन, विज्ञान संकाय विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रो.सुरेन्द्र रावत तथा खेल अधिकारी श्रीमती रीना खाण्डेकर ने अमोदिया पहुंच कर गांव के लोगों से स्वच्छता के बारे में चर्चा की ।प्रो सुरेन्द्र रावत ने स्वच्छता के महत्व को बताया तथा सभी बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया ,प्रो.सरिता जैन ने स्वच्छता एवं बीमारी के अंतर्संबंध को बताया तथा घर,बाहर एवं स्वयं को स्वच्छ रखने की बात कही श्रीमती रीना खाण्डेकर ने छोटे बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया तथा खेल के फायदे बताए

इस अवसर पर अमोदिया के सरपंच कॅवर लाल जी, गांव के मुखिया् मन्नालाल जी सोलंकी तथा वरिष्ठ नागरिक श्री वरदीचंदजी चोयल तथा गांव की शिक्षिका श्रीमती पुष्प वरफा ने भी संबोधित किया गांव के छोटे बच्चे महिलाएं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं निकिता चौधरी, मधुबाला लछेटा, दिया जैन, गायत्री मारू, अजय ,जितेंद्र माली ,आयुष गोयल ,रोहित सोलंकी तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में गांव की बालिकाओं ने महाविद्यालय टीम एवं अतिथियों का तिलक लगाकर एवं लच्छा बांधकर स्वागत किया ,कु मधुबाला लछेटा ने अतिथियों का परिचय करवाया

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रोफेसर सुरेंद्र रावत ने किया आभार अमोदिया के श्री वरदीचंदजी चोयल ने व्यक्त किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!