Homeअलीराजपुरशराब ठेकेदार की मनमानी जारी महंगे भाव में बेच रहे है शराब...

शराब ठेकेदार की मनमानी जारी महंगे भाव में बेच रहे है शराब आबकारी अधिकारियों की नींद ही नही खुलती । भाभरा पुलिस भी ठेकेदार के आगे हुई नतमस्तक ।बिना कार्यवाही छोड़ी शराब सहित मोटर साइकिल

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,नगर में बिक रही शराब दुकान ठेकेदार की मनमानी आज फिर नजर आई आम ग्राहकों को 1700से 1800 रुपए की कीमत की बियर की पेटियां 2300से 2400 रुपए पर बेची जा रही है ।और एक व्यक्ति को एक बोतल से अधिक पेटियां भी बेची जा रही है ।विशेष सूत्रो से ज्ञात हुवा है की कल शराब ऑफिस से एक व्यक्ति अपनी गाड़ी पर सात से अधिक शराब की पेटियां दिन दहाड़े बिना बिल के लिकर भारत पेट्रोलियम पंप के सामने से जा रहा था पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने उसका रोक लिया और उसका प्रकरण बनना चाहिए था जबकि शराब कंपनी का मेनेजर खुद अपने निजी वाहन से आए और सभी सात पेटियां अपने निजी वाहन में डाल कर पुलिस के सामने वापस दुकान पर लेकर चला गया ।नगर की पुलिस शराब ठेकेदार के आगे हुई नतमस्तक , अभी तक पुलिस ने कोई प्रकरण नही नही बनाया और शराब कंपनी के ठेकेदार को पेटियां दिन दहाड़े लेकर जाने दिया ।चंद्रशेखर आजाद नगर आबकारी विभाग भी कुंभकरण की नींद सोया हुवा है जिससे कोई कुछ भी करे जेसे चाहे जहां चाहे शराब बेचे सड़क पर बेचे मकान में बेचे नगर के बीच बेचे इनको कोई फर्क नहीं पड़ता नगर के बीच में भी कई मकानों में अवेध शराब खुल्ले आम बिकती है और आबकारी विभाग घूम घूम कर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कमिसन की उगाही का कार्य करता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!