Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर शराब ठेकेदार की मनमानी । प्रिंट मूल्य से...

चंद्रशेखर आजाद नगर शराब ठेकेदार की मनमानी । प्रिंट मूल्य से ज्यादा पर दुकानों पर बेच रहा है शराब । नेशनल हाइवे 56पर लगी शराब दुकान अवेध तत्काल हटाए जिला कलेक्टर ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा
यह है चंद्रशेखर आजाद नगर जहां सरकारी निजी किराना दुकानों मकान होटल और ढाबों पर 24 घंटे मिलती है । आबकारी विभाग नदारत और पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है वॉइस ऑफ झाबुआ की पड़ताल टीम ने रोजाना हाट बाजार के दिन कंपोजिट देसी एवं विदेशी शराब दुकान बस स्टैंड के पास पहुंची जहां एमआरपी से अधिक कीमत में शराब बेची जा रही थी ग्राम मायावाट लवरिया पिता लॉन्ग सिंह ने शादी में ले जाने के लिए एक पेटी बियर का भाव पूछ तो उसे ₹2500 का भाव बताया गया उसने कहा पहले तो 1700 रुपए से लेकर 1800 रुपए में मिल जाती थी अब महंगी कैसी हो गई मार्च माह के बाद से ही नए ठेके के बाद इंदौरी ठेकेदार द्वारा अधिक दामों पर शराब खुलेआम बेची जा रही है लोकसभा चुनाव के चलते जिले में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है चंद्रशेखर आजाद नगर गुजरात के समीप होने से दारू माफिया इसका लाभ उठाते नजर आ रहे हैं ठेकेदार द्वारा एमआरपी से अधिक पैसा नहीं ले सकते लेकिन जिला प्रशासन आबकारी विभाग पुलिस विभाग आंख बंद कर ठेकेदार को खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है

कट्ठीवाड़ा रोड पर स्थित शराब दुकान पर भी मनमानी कीमत पर शराब बेची जा रही है वहां पर भी माथना निवासी टेन सिंह पिता भूर सिंह शराब का भाव पूछने गया तो एक पेटी की कीमत बियर का भाव₹2600 बताया गया और वह भाव पूछ कर ही वहां से लौट आया एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेचने पर धार जिला कलेक्टर के आदेश पर बदनावर में दुकान को सील किया गया और समीप अलीराजपुर जिले में जिला कलेक्टर महोदय इन शराब दुकानों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं अभी तक जो समझ से परे हैं सेजावाडा दुकान नेशनल हाइवे 56 से सटी है जो गैर नियमो को ताक में रखकर खोल रखी है जिला कलेक्टर अलीराजपुर डॉक्टर अभय बेडेकर को तत्काल बंद करनी चाहिए ।

क्योंकि जिस गांव की आबादी 5000 से भी कम है वहा शराब दुकान नही खोली जा सकती और वो भी सड़क पर इस दुकान का खोलने का सीधा उद्देश्य गुजरात में सीधे माल दो नंबर का दुकान के नाम से सप्लाय किया जा सके रोजाना कई गुजरात राज्य के बलेकर गाड़िया भरने आते है और जिससे जिले में अपराध भी बड़ रहे है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!