Homeझाबुआखवासालोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं मे दिखा उत्साह,सेल्फी पॉइंट से ली सेल्फी...

लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं मे दिखा उत्साह,सेल्फी पॉइंट से ली सेल्फी तेज आंधी तूफान से उड़े टेंट तम्बू

अक्षय चौहान,खवासा

लोकसभा चुनाव 2024 चौथे चरण मे रतलाम,झाबुआ अलीराजपुर लोकसभा के लिए मतदान सोमवार को हुआ लोकसभा चुनाव को लेकर खवासा नगर मे मतदान के लिए युवाओं मे काफी उत्साह देखा गया। खवासा मे 4 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान सुरु हुआ जो की शाम 6 बजे तक चला। मतदान स्थल पर ग्राम पंचायत द्वारा टेंट,ठंडे जल,कूलर,सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था की गयी थी मतदान करने के बाद मतदाताओं ने अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की।

मौसम ने भी बदला अपना मिजाज

चुनाव के दिन करीब दोपहर 3 बजे जोरदार आंधी के साथ बारिश हुई आंधी के दौरान मतगणना स्थल पर लगे टेंट तम्बू उड़ गये हालाकि कोई जनहानि नही हुई। 4 बजे बारिश बंद होने के बाद फिर मतदाता निकले वापस से वोट डालने

खवासा के चारो बूथों पर टोटल 77.84% मतदान हुआ जो इस प्रकार है

बूथ 144 पर 370 पुरूष, 347 महिला कुल 717 मत।

बूथ 145 पर 250 पुरूष, 229 महिला एवं 1 अन्य कुल 480 मत।

बूथ 146 पर 402 पुरूष, 293 महिला कुल 695 मत।

बूथ 147 पर 264 पुरूष, 248 महिला कुल 512 मत।

6 बजे तक कुल 1286 पुरूष, 1117 महिला एवं 01 अन्य सहित कुल 2404 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सम्पन्न।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!