Homeझाबुआभाजपा प्रत्याशी को झाबुआवासियो ने भारी समर्थन का दिया आशीर्वाद ...

भाजपा प्रत्याशी को झाबुआवासियो ने भारी समर्थन का दिया आशीर्वाद नगर मंडल के नेतृत्व में लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने किया सघन जनसंपर्क

झाबुआ। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने 10 मई को रोड शो के माध्यम से झाबुआ नगर में सघन जनसंपर्क कर नगरवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल ढमाकों के साथ यह रोड शो राजवाड़ा स्थित पैलेस गार्डन राजवाड़ा से आरंभ हुआ। जो नगर के लक्ष्मीबाई मार्ग , राधाकृष्ण मार्ग , राजवाड़ा चौक , नेहरू मार्ग , चंद्रशेखर आजाद मार्ग , चैतन्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान जगह – जगह पुष्प वर्षा कर और पुष्प माला पहनाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता चौहान का स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान उम्रदराज नगरवासियों ने श्रीमती चौहान को आशीर्वाद देते हुए नगर से भारी समर्थन के प्रति आश्वस्त किया।

उक्त जानकारी देते हुए लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया नगर संपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान जब स्थानीय बावन जिनालय जैन मंदिर के निकट से जनसंपर्क करते हुए गुजर रही थी , उसी समय प. पू. मुनिश्री आदर्शरत्न सागर जी महाराज से भेंट कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर पाठक ने बताया नगर में इस जनसंपर्क से नगरवासी और भाजपाजनों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया बीते दिनों में नगर के प्रत्येक वार्ड में नगर मंडल की टीम लगातार घर – घर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय कराने का आह्वान कर रही है।

नगर में आज हुए सघन जनसंपर्क में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानू भूरिया , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार , नपा उपाध्यक्ष श्री लाखनसिंह सोलंकी , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार , श्री शैलेष दुबे , पार्षद श्री महेंद्र तिवारी , लोकसभा कार्यालय संयोजक श्री ओमप्रकाश राय , श्री अजय पोरवाल , श्री जितेंद्र पटेल , श्री विजय चौहान , श्रीमती शांति वसुनिया , श्रीमती संगीता पलासिया , श्रीमती शोभा कटारा , श्रीमती अंजलि मोहनिया , श्रीमती अनीता चौहान , श्री शैलेंद्र सिंगार , श्री अभिमन्यु बेस , श्री अजय सोनी , श्री जितेंद्र पटेल श्री जुवान सिंह गुंडिया , श्री स्वीट गोस्वामी , श्री पपीश पानेरी , श्री मितेश गादिया , श्री रवि सूर्यवंशी , श्री राजेश थापा , श्री किशोर भाभोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!