अक्षय चौहान,खवासा
खवासा मे दोपहर करीब 3 बजे भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान ने पहुंच कर बस स्टेण्ड स्थित हनुमान जी के दर्शन कर गांव मे लोहार मोह्हला होते हुए

निमचौक,धारिया चौक,पाटीदार मोह्हले मे स्थित नवनर्मित राम मंदिर के दर्शन किये

इसके बाद पानी की टंकी ,राजवाड़ा चौक,गणेश मंदिर बाजना रोड,बस स्टेण्ड सभी जगह लोगो से जनसम्पर्क किया एवं मतदाताओं का आशीर्वाद लिया एवं नगर वासियो द्वारा जगह पुष्प माला से स्वागत किया गया।

प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान ने नगर की जनता का आशीर्वाद लेते हुए कहा की आने वाली 13 मई को 1 नंबर के सामने कमल के निशान पर वोट देकर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करे ओर मोदी जी को मजबूत करके फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर देश को आगे बढ़ाना है । इस अवसर पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।