Homeधारसरदारपुरसहायक रिटर्निग ऑफिसर सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार ने चिलचिलाती धूप में घर-घर...

सहायक रिटर्निग ऑफिसर सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार ने चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर बांटी मतदाता पर्चियां

बालुसिंह बारिया 

सरदारपुर लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र 25 धार-महू सरदारपुर विधानसभा में घर घर जाकर बांटी पर्चियां उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी लोकसभा निर्वाचन सरदारपुर ने बताया कि सहायक रिटर्निग ऑफिसर सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार ने स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने इस चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर सभी बीएलओ के माध्यम से बांटी मतदाता पर्चियां और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लगातार शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्यक्रम चल रहे हैं। चौपाल के माध्यम से ग्रामीण इलाकों लगाकर ग्रामीणों जनों से वन टू वन सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्रीमती पवार चर्चा कर बूथ चलो अभियान के तहत लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रेरित कर रही हैं।इस अवसर पर सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्रीमती पवार ने सी एम राई ज स्थित बूथ क्रमांक 180 से 185 तक एवं पिंक बूथ ,आदर्श बूथ का भी किया निरीक्षण और पाई गई कमियों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। सभी सेक्टर अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए गए की लोकसभा निर्वाचन के तहत सभी मतदान केंद्रों पर शीतल पेयजल छांव की व्यवस्था एवं पर्याप्त आवश्यक सुविधा होना चाहिए। सभी बीएलओ को कहा कि 4 मई से 8 मई के अंदर अंदर सभी मतदाता पर्चियां बट जानी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल भी दे रही हैं। और 13 मई 2024 को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने को आमंत्रण दे रही है। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित , सीएमओ यशवंत शुक्ला, सेक्टर अधिकारी कविता जमरे, संजय दीक्षित, निसार खान, कैलाश डाबी , गायत्री ग्रेवाल, तनवीर कुरेशी,सादिक कुरैशी बीएलओ , राजेश सोलंकी सुपरवाइजर,अरुण गोखले,अनिल खपेड़ ,दिनेश चौहान और राजेश जामनिया, महिला बाल विकास आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!