Homeझाबुआपेटलावदग्राम आम्बापाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ.... मालवा माटी के...

ग्राम आम्बापाड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ…. मालवा माटी के संत श्री कमल किशोर जी नागर के श्रीमुख से बह रही भागवत ज्ञान की गंगा…!

रिपोर्टर-सुनील खोड़े


पेटलावद । ग्राम आम्बापाड़ा में आज दिनांक 2 मई से 8 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मालवा माटी के मां सरस्वती के वरद पुत्र गोभक्त संत श्री कमल किशोर जी नागर के श्रीमुख से कथा का वचन किया जा रहा है। उक्त आयोजन श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया है। कथा का समय दोपहर 12:00 से प्रतिदिन हेतु निर्धारित किया गया है।

जिसमें पहले दिन हजारों की संख्या में कथा का श्रवण करने हेतु श्रद्धालु पहुंचे। जहां संत श्री कमल किशोर जी नागर के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया गया।

आयोजक श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ सेवा समिति द्वारा क्षेत्र वासियों से अपील की गई है की सभी अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा का श्रवण करें। कथा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं हेतु बैठने की उत्तम व्यवस्था भी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!