रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————-
पेटलावद। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश एवम् ज़िला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीतेन्द्र चौहान के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौर के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने तथा विधानसभा का मतदान प्रतिशत को बढ़ाये जाने हेतु पेटलावद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारीयो ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली, इसी के साथ गांधी चौक पर रंगोली बनाई और घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गौरतलब है कि आगमी 13 मई को मतदान करने हेतु पीले चावल देकर आमंत्रण दिया व सपरिवार मतदान हेतु आग्रह व विनती की ,उपस्थित लोगो को मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने मतदान हेतु शपथ दिलवाई

इस मोके पर नगर परिषद,जनपद,,महिला बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग,एनयूआरएलएम सहित अनेक विभाग के अधिकारी कर्मचारीं व मतदाता उपस्थित थे।ढोल मादल की थाप पर महिलाओं ने नृत्य कर लोगो का ध्यान आकर्षित किया।

अधिकारियों की मनुहार ने लोगो का दिल जीता पेटलावद क्षेत्र के नागरिकों ने कहा 13 मई को हम मतदान अवश्य करेंगे। कार्यक्रम गांधी चौक पर रखा गया जिसमें परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया ,बीआरसी रेखागिरी व एन यू आर एल एम के श्री अर्पित उपस्थित रहे ।