वॉइस ऑफ झाबुआ
गुजरात सिने मिडिया अवार्ड परिवार द्वारा गुजरात राज्य के 64 वें उपलक्ष्य में गुजरात के आणंद में ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जहां जोबट ग्राम देहदला कि होनहार बेटी दिप्तेश्वरी गुथरे पिता मोहब्बतसिंह गुथरे को भी लोक लेखिका ,संस्कृति संरक्षक, शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया। जहां अन्य राज्यों और गुजरात के गौरवशाली कलाकारों का भी सम्मान हुआ। यहां महानुभवी कलाकार कमलेश बारोट, विक्रम चोहाण, पारूल राठवा,जयेश बारोट,तोराल राठवा , विक्रम ठाकोर जैसे कई सितारे उपस्थित रहें और और अपनी मधुर आवाज से दर्शकों एवं कलाकारों का मनमोह लिया।

चेयरमैन अमित जी पटेल द्वारा एवं गुजरात सिने मिडिया द्वारा प्रतिवर्ष यह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। दिप्तेश्वरी जी का कहना है यह अवार्ड उन्हें उनकी मेहनत से तो मिला है लेकिन इस अवार्ड तक पहुंचने में उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षक एवं समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मैं आप सभी का एवं गुजरात सिने मिडिया अवार्ड परिवार का तहे दिल से शुक्रिया करना चाहतीं हूं जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।