– व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम विकास-संवाद@400 कार्यक्रम में बताई जाएगी संसदीय क्षेत्र के विकास की योजनाएं, व्यापारियों से संवाद कर जानेंगे उनके सुझाव
– मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी होंगे शामिल
झाबुआ। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे कॉलेज मार्ग स्थित शिव वाटिका में “विकास-संवाद@400” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान , रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करेंगी। आयोजन के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी होंगे। उनके साथ ही वन मंत्री मप्र शासन श्री नागरसिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानू भूरिया भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ झाबुआ मंडल के संयोजक श्री कार्तिक नीमा ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद कर अगले पांच सालों के लिए संसदीय क्षेत्र के भविष्य का रोड मैप तैयार करना है। गौरतलब है कि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में तीन जिलों की आठ विधानसभा लगती है। ऐसे में भाजपा ने अपना विजन डॉक्यूमेंट इस तरह से तैयार किया है , जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वहां के मतदाताओं की मांग और आवश्यकताओं के अनुसार विकास किया जा सके। इसमें आने वाले सुझावों को भी न केवल सम्मिलित किया जाएगा, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से अमल में भी लाया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब स्थानीय स्तर पर इस तरह का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री कार्तिक नीमा, श्री अक्षय कटारिया और श्री जितेंद्र पांचाल ने बताया “विकास-संवाद@400” में पूरे जिले के व्यापारी सम्मिलित होंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।