Homeअलीराजपुरदशोरा नागर समाज ने भगवान हाटकेश्वर का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया...

दशोरा नागर समाज ने भगवान हाटकेश्वर का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया । सुबह से हुआ भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक पूजन।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ।अलीराजपुर जिले के दशोरा नागर समाज द्वारा भगवान हाटकेश्वर का प्राकट्य उत्सव,हाटकेश्वर जयंती,बड़ा शिव मंदिर,जोबट में धूमधाम से मनाई गई। प्राकट्य उत्सव के अवसर पर प्रातः दशोरा नागर समाज महिलाओं पुरुषों व बच्चों के द्वारा भगवान हाटकेश्वर स्वरूप शिवलिंग का अभिषेक कर पूजन किया तत्पश्चात महाआरती की गई |भगवान हाटकेश्वर के भजन किये गये सभी को महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर दशोरा नागर समाज की वंशावली तथा दशोरा नागर समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में दशोरा नागर समाज के प्रदेश महामंत्री,हेमेंद्र गुप्ता,चंद्रशेखर आजाद नगर ने उपस्थित समाजजनों को अवगत कराया । आयोजन को लेकर दशोरा नागर समाज की ओर से प्रकाश नारायण नागर,चंद्रशेखर आजाद नगर,अश्विन नागर,महेश चंद्र नागर,ओम प्रकाश नागर,नरेंद्र गिरधारी लाल नागर,बृजेश नंदकिशोर नागर,हेमंत नागर,ब्रजेश राजेन्द्र नागर, जोबट,राहुल गुप्ता झाबुआ ने अपने-अपने विचार रखें आगामी समय में आयोजन में समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने तथा आयोजन को भव्यता प्रदान करने की बात रखी।इस अवसर पर महिलाओं की ओर से अलीराजपुर दशोरा नागर समाज महिला जिला अध्यक्ष भावना हेमेन्द्र गुप्ता, जोबट वरिष्ठ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू राजेंद्र नागर,जिला उपाध्यक्ष उमा महेशचंद्र नागर,उमा अजय नागर,खुशबू नागर आदि ने भी अपने विचार रखे।

आयोजन में जोबट,भाबरा,झाबुआ आदि स्थानों से सभी दशोरा समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन समाजजनों के सहभोज के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन अश्विन नागर ने किया उपस्थित सभी समाजजनों का आभार समाज संरक्षक घनश्याम नागर व महेशचंद्र नागर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!