रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————-
पेटलावद में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्री राम जन्मोत्सव को लेकर निकाली गई निवेदन यात्रा आज दिनांक 16 अप्रैल को पेटलावद में हिंदू जागरण मंच के द्वारा निवेदन यात्रा का आयोजन किया गया उल्लेखनीय हैं कि 17 अप्रैल को पेटलावद में हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा धर्म सभा एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर आज नगर वासियों को निमंत्रण स्वरूप अक्षत देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया जिसको लेकर निवेदन यात्रा निकाली गई