Homeअलीराजपुरमहेश पटेल की आबकारी विभाग को चेतावनी ।शराब माफिया के यहां ईमानदारी...

महेश पटेल की आबकारी विभाग को चेतावनी ।शराब माफिया के यहां ईमानदारी से कार्यवाही करे। नेताओ के दवाब में आबकारी विभाग शराब की पेटियां कम ना करे अपराधियो को नही बचाए। अगर कार्यवाही सही नही हुई तो कांग्रेस पार्टी असली वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को देगी ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर

अलीराजपुर जिले की सोंडवा तहसील के ग्राम बख्तगढ़ में अभी अभी आबकारी विभाग ने किसी शिवम इब्राहिम चौहान के घर से हजारों पेटियां शराब की तलघर में अवेध रूप से भरी हुई पाई लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शराब माफियाओं के दवाब में आकर शराब की पेटियां की सही संख्या जारी नही कर रही है ।

जिसको लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने सोसल मीडिया में अवेध शराब की पूरी कार्यवाही को ही गलत करार दे दिया है और आबकारी विभाग पर आरोप भी लगा दिया है की वह नेताओ और माफियाओं के दबाव में सही कार्यवाही अवेध शराब रखने वालो पर नही कर रही है और जितनी शराब वहा है वह भी नही बता रही है जबकि हमारे पास उसकी सही जानकारी और वीडियो है ।

अगर आबकारी विभाग कार्यवाही में शराब माफियाओं को बचाती है तो कल मीडिया को वीडियो और फोटो प्रेस कांफ्रेंस के जरिए देकर समस्त आबकारी अधिकारियों की कार्यवाही की पोल खोलने की बात कर रहे है ।।खबर लिखे जाने तक आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी है ।।

आबकारी अधिकारियों की अभी तक कोई प्रेस नोट सामने नही आया जिससे शराब की पेटियों की संख्या कितनी है उनकी जानकारी समाचार में लिखी जा सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!