Homeझाबुआअवैध 03 देशी कट्टे के साथ 02 आरोपी ओर 01 बाल अपचारी...

अवैध 03 देशी कट्टे के साथ 02 आरोपी ओर 01 बाल अपचारी को राणापुर पुलिस ने धरदबोचा

लोकसभा निर्वाचन – 2024 के उपलक्ष्य मे अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्म विलोचन शुक्ल के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था , जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वै एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राणापुर श्री शंकरसिहं रघुवंशी की पुलिस टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दैश दिये गये थे, उक्त निर्दैशो के तारतम्य मे थाना रानापुर की टीम के द्वारा आज दिनाकं 12.04.2024 को मुखबीर की सुचना पर अलग अलग दबिश देकर तीन बडी प्रभावी कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई


1. पारा फाटआम रोड पर बाल अपचारी के कब्जे से 01 अवैध देशी 12 बोर कट्टा व 01 जिंदा कारतुस किमती 10000 रुपये का बरामद कर बाल अपचारी के विरुध्द थाना राणापुर पर अप.क्रं. 257/2024 धारा 25(2)27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं बाल अपचारी को माननीय बाल न्यायालय झाबुआ में पेश किया गया ।
2. कुन्दनपुर रोड पर आरोपी अर्जुन पिता रेमसिहं अमलियार निवासी बोडकुई बडी थाना बोरी जिला अलिराजपुर के कब्जे से 01 अवैध देशी 12 बोर कट्टा व 01 जिंदा कारतुस किमती 5100 रुपये का बरामद कर आरोपी अर्जुन के विरुध्द थाना राणापुर पर अप.क्रं. 258/2024 धारा 25(2)27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी अर्जुन को माननीय न्यायालय झाबुआ में पेश किया गया ।
3. वगई रोड पानी की टंकी के पास आरोपी भुवान पिता किशन वास्केल निवासी बराड तडवी फलिया थाना टाण्डा जिला धार के कब्जे से 01 अवैध देशी 12 बोर कट्टा व 01 जिंदा कारतुस किमती 5000 रुपये का बरामद कर आरोपी भुवान के विरुध्द थाना राणापुर पर अप.क्रं. 259/2024 धारा 25(2)27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी अर्जुन को माननीय न्यायालय झाबुआ में पेश किया गया ।
जप्त मश्रुकाः- 03 देशी 12 बोर कट्टे व 03 जिंदा कारतुस किमती 21000 रुपये का जप्त किया गया ।
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिहं रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक पवन भिण्डे, सहायक उप निरीक्षक हिमांशु चौहान , सहायक उप निरीक्षक कमलेश हाडा , सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी , आरक्षक 471 राजेन्द्र , आरक्षक 658 सुरेश , आरक्षक 266 केरमसिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!