संवाददाता-सुनील खोड़े
——————————–
पेटलावद। महावीर समिति के बैनर तले नववर्ष मिलन समारोह पूजा गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमे सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
महावीर समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा ( पप्पू भाई) एवं टीम के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में उपस्थित सकल जैन श्री संघ के सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।

समाज को धरोहर का किया सम्मान
———
आयोजन में सभी संघो में संचालित ज्ञानशाला एवं पाठशाला की संचालिका श्रीमती मधु मेहता,हिमांशी भंडारी,श्रीमती पुष्पा पालरेचा,श्रीमती रेखा पालरेचा, श्रीमती योगिता भंडारी,श्रीमती अयूषि जैन,सुश्री कीर्ति पटवा का सम्मान श्रीसंघो के वरिष्ठ अनोखीलाल मेहता, सुरेश निमजा , सुरेंद्र मेहता, चिंतन मंडलोई , संजय मालवी के साथ महावीर समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा ,उपाध्यक्ष चेतनकुमार कटकानी , सचिव विजय भंडारी, कोषाध्यक्ष राकेश मांडोत एवं मीडिया प्रभारी संजय पी लोढ़ा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
——
समस्त समाजजनों की मौजूदगी में विभिन्न प्रतिभाशाली विद्यार्थीयो का सम्मान किया गया। एमबीबीएस की उपाधि हासिल कर पहले डॉक्टर बने प्रतीक संजय लोढ़ा , सुश्री कीर्ति नितिन भंडारी,सुश्री सुहानी पंकज पटवा के शैक्षणिक उपलब्धि पर सुश्री श्रेयल पवन भंडारी के सीए बनने पर एवं अंशुल पुष्पेंद्र कासवा को भी बडी उपलब्धि के लिए सीएमओ श्रीमती आशा भण्डारी, वरिष्ठ इंदरमल छजलानी, अमृतलाल मेहता, नरेंद्र कटकानी,विमल मोदी, रितेश निमजा, सन्दीप बरबेटा, पंकज पी पटवा , राजेश वोरा, अनूप मेहता ,पदम् मेहता के साथ समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
मतदान जागरूकता के लिए शपथ दिलाई
—–
मिलन समारोह में मौजूद सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी ने उपस्थित सभी समाजजनों से अधिक से अधिक मतदान की अपील भी की। श्रीमती भण्डारी ने इस मौके पर सभी को शपथ भी दिलाई।

मंगलाचरण से हुई शुरुआत
——–
सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत में मंगलाचरण की प्रस्तुति तेरापंथ ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा दी गईं। श्री गुरु मंदिर पेटलावद के बच्चों द्वारा धामिक गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी गई एवं तेरापंथ ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा नृत्य के माध्यम से भव्य प्रस्तुति दी गई। श्री संघ पेटलावद की महिला मंडल,बहु मंडल अणु पाठशाला के बच्चों द्वारा ‘ इतना ही लो थाली में की व्यर्थ न जाये नाली’ में पर बहुत ही शिक्षाप्रद नाट्य प्रस्तुति दी गई। तेरापंथ महिला संघ द्वारा स्वस्थ परिवार,स्वस्थ समाज को लेकर बहुत ही शानदार संवाद प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद भण्डारी, राजेन्द्र कटकानी ,मणिलाल मेहता, पारस गादिया, नरेंद्र मोदी, अभय( लाला ) चाणोदिया, अशोक मेहता, जितेंद्र कटकानी, संजय भण्डारी, रूपम पटवा, अजय मेहता, ऋषभ मुरार, अभय पालरेचा, मनोज चोपड़ा, विनोद बम ,संजय बरबेटा, महेश भण्डारी, संजय मेहता, हेमंत ओरा, दीपक मोन्नन्त आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतनकुमार कटकानी ने किया आभार विजय भंडारी ने माना ।