Homeझाबुआपेटलावदसामाजिक समरसता मातृशक्ति आयाम बड़े ही धूमधाम से नव वर्ष स...

सामाजिक समरसता मातृशक्ति आयाम बड़े ही धूमधाम से नव वर्ष स तलावपाड़ा सेवा बस्ती में जाकर मनाया गया..

संवाददाता-सुनील खोड़े
————————————–
पेटलावद। सामाजिक समरसता मातृशक्ति आयाम पेटलावद द्वारा बड़े ही धूमधाम से नव वर्ष स्थानीय तलावपाड़ा सेवा बस्ती में जाकर मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता मातृशक्ति आयाम की जिला संयोजक श्रीमती मोना मेहता एवं अन्य दायित्वधीन हेमलता बैरागी, देवबाला सोनी शिल्पा वर्मा, नेहा सामवेदी, दिप्ती परमार, उषा पंवार सहित सेवा बस्ती की कई मातृशक्ति उपस्थित रही।

हिन्दू नव वर्ष के बारे में कार्यकर्ताओं द्वारा विस्तृत में विषय भी रखा गया और इसके महत्व को बताया गया। फिर एक दूसरे को तिलक लगाकर बधाई देते हुए सभी ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की। मातृशक्ति आयाम द्वारा नगर में पहली बार ऐसा आयोजन संघ की सेवा बस्ती जो कि पूरी तरह वनवासी समाज की बस्ती है में किया गया, जहां वहां की मातृशक्ति मे भी इस आयोजन को लेकर अपूर्व उत्साह देखा गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!