Homeझाबुआश्रीराम दरबार श्री खेड़ापति प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से

श्रीराम दरबार श्री खेड़ापति प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से

बगड़ी समीप गाव कुनंदर (किसानी कुंडा गमें श्रीराम दरबार व खेडापती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पंचागकर्म कलश यात्रा अग्नि स्थापन नागर ब्राह्मण स्थापना पूर्णाहुति भंडारा का आयोजन 13 से 17 अप्रैल तक किया जाएगा। पांच दिनों तक अलग-अलग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिन 13 अप्रैल की सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सभी को आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।

ये होंगे धार्मिक आयोजन श्रीराम दरबार महोत्सव में 13 अप्रैल को प्रायश्चित कर्म एवं पंचांग कर्म का आयोजन होगा। पं. यज्ञआचार्य श्री विजय कृष्ण शास्त्री इंदौर ने बताया कि पूरे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। 17 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पश्चात कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!