Homeधारसरदारपुरथाना राजोद पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के दौरान बड़ी कार्यवाही ...

थाना राजोद पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के दौरान बड़ी कार्यवाही ग्राम बरमंडल में अवैध शराब संग्रहणकर्ता के घर दबिश देकर कुल 57 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब कुल 543 बल्क लीटक कीमती 2,65,500 रूपये की जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

सरदारपुर:- आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धार मनोजकुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ इंद्रजीत बाकलवार के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही स्थायी फरारी वारंटियो की धडपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिनके निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में आज को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम बरमण्डल में पडुनी रोड के पास रोशन पिता भगवती जायसवाल अपने निर्माणाधीन मकान के अंदर अवैध रूप से देशी अंग्रेजी शराब की पेटियाँ बैचने के उद्देश्य से संग्रहित कर छिपाकर रखी हुई है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए

*थाना प्रभारी निरीक्षक हिरूसिंह रावत* द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु सउनि पी.एस. डामोर, आर. 1043 मोहित सेन, आर. 1010 रोहित नागर आर. 298 मेहन्द्रसिंह बसुनिया, सैनिक राजेश बगड़ावत को रवाना किया गया। टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बरमंडल पडुनी रोड़ पर घेराबन्दी कर आरोपी रोशन पिता भगवती जायसवाल जाति कलाल उम्र 22 वर्ष के निर्माणाधीन मकान पर दबीश देकर आरोपी के घर में छिपाकर रखी देशी एवं अंग्रेजी शराब की कुल 57 पेटियाँ कुल शराब की मात्रा 543 बल्क लीटर कुल कीमती 265500/- रूपये की जप्त कर आरोपी रोशन जायसवाल को गिरफ्तार कर *आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है* आरोपी से जप्त शराब के लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!