सरदारपुर:- आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में आज 4 अप्रैल को सरदारपुर अनुभाग में बलवा ड्रिल परेड का आयोजन किया गया।ब्सरदारपुर के खेल परिसर मैदान में *रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई एवं सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम* के द्वारा पुलिस थाना सरदारपुर, पुलिस थाना राजगढ़, पुलिस थाना अमझेरा एवं पुलिस थाना राजोद के पुलिस बल के साथ बलवा ड्रिल परेड की गई।

बलवा ड्रिल परेड में *थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, थाना प्रभारी अमझेरा रविंद्र कुमार बारिया, थाना प्रभारी राजोद हीरूसिंह रावत, चौकी प्रभारी रिंगनोद जगदीश निनामा, चौकी प्रभारी केशवी राजशेखर वर्मा चौकी प्रभारी केरल कालू सिंह बामनिया एवं चौकी प्रभारी दसई उप निरीक्षक डामोर* एवं अनुभाग के सभी थानो और चौकियों का पुलिस बल शामिल रहा।