सुनिल डामर
शासन आम जनता के लिए तरह -तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाती है।लेकिन इनके धरातलीय क्रियान्वयन और मॉनीटरिंग करने वाले जिम्मेदार इन सुविधाओं को जनता को उपलब्ध करवाने के लिए कितने लापरवाह है ये आप देख सकते है।

शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक टोल फ्री नंबर 108 निःशुल्क एंबुलेंस लगभग 4 दिनों से खवासा चौकी के अंतर्गत सेमलिया तालाब के नाले के बीच रोड पर सुनसान जगह पर लावारिश हालत में खड़ी है। एंबुलेंस बीच रोड पर खडी है वाहनों के निकलने में परेशानी के साथ ही एक्सीडेंट होने की भी संभावना है। अब जिम्मेदारों की नींद कब खुलेगी?
आपको बता दें की जिस जगह एंबुलेंस खडी है उसी के समीप कुछ दिन पूर्व एक युवक का लावारिश हालत में शव भी मिला था।