Homeझाबुआ17 सालो से फ़रार 10 हज़ार रुपये का इनामी वारंटी पुलिस के...

17 सालो से फ़रार 10 हज़ार रुपये का इनामी वारंटी पुलिस के साथ खेल रहा था लुकाचुप्पी  मेघनगर में कर रहा था मज़दूरी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरदबोचा 

 वर्तमान में लोकसभा निवार्चन को लेकर जिला झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा वर्तमान में लंबित स्थाई / फरारी वारंट की तामिली एवं अवैध शराब में लिप्त अपराधियों पर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ), अनुभाग थांदला श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन से वारंटियों की तामिली हेतु थांदला पुलिस द्वारा सूचना तंत्र के आधार पर स्थाई / फरारी वारंटियों की लगातार तामिली की जा रही है । आज दिनांक 27.03.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की स्थाई वारंटी कालुसिह पिता बदिया मेड़ा निवासी ऋतुराज कालोनी हाल मुकाम राजेन्द्र अणु नगर मेघनगर जो कि फौमुन 708/07 धारा 34,36 आबकारी एक्ट में फरार होकर मेघनगर में मजदूरी कर रहा है । थांदला पुलिस द्वारा तत्काल दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार किया गया । वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। 

  उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ), अनुभाग थांदला श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक दिनेश रावत, कार्यवाहक सउनि अशरफ खान, प्रधान आरक्षक 260 रूपेश, प्रधान आरक्षक 205 राजेन्द्र, आरक्षक 618 अनिल, आरक्षक 442 राहुल जमरा, आरक्षक 619 अक्षय भगौरा एवं सायबर टीम झाबुआ की मुख्य भूमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!