HomeUncategorizedप्रजापति समाज धर्म जागरण रथ यात्रा का करड़ावद में हुआ आगमन, समाजजनों...

प्रजापति समाज धर्म जागरण रथ यात्रा का करड़ावद में हुआ आगमन, समाजजनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

हेमन्त राठौड़

धर्मसभा में महंत स्वामी रामनारायण महाराज ने कहा – बेटा-बेटी को दे समान रूप से शिक्षा और श्री यांदे माँ के जीवन पर निर्भर पूरी कहानी का वर्णन किया करड़ावद । प्रजापति समाज के महंत स्वामी रामनारायण जी महाराज द्वारा निकाली जा रही श्री श्रीयादे माता प्रजापति समाज धर्म जागरण रथ यात्रा शुक्रवर को करड़ावद पहुँची। रथ यात्रा के करड़ावद पहुंचने पर प्रजापति समाज द्वारा बस स्टेण्ड से शीतला माता मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज की बुजुर्ग युवा और महिलाएं व युवतियां भी शामिल थी तथा महंत स्वामी रामनारायण जी महाराज आशीर्वाद प्रदान करते हुए निकलें।

साथ ही श्री श्रीयादे माता का रथ भी यात्रा में मौजूद रहा। यात्रा शीतला माता मंदिर पहुंचकर धर्म सभा मे परिवर्तित हुई। धर्मसभा में संबोधित करते हुए समाज के महंत स्वामी रामनारायण जी महाराज ने समाजजनों से संगठित रहने का आव्हान करते हुए कहा कि समाज के बेटे और बेटी को समान रूप से शिक्षा दे, क्योकि अगर समाज के बेटा-बेटी शिक्षित होंगे तो ही आने वाली पीढ़ी मजबूत होगी। धर्मसभा को संबोधित किया प्रजापति समाज प्रदेश उपाध्यक्ष भेरूलाल जाजपर, प्रजापति समाज जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रजापति, कैलाश प्रजापति, कमलेश प्रजापति, प्रेमचंद प्रजापति दीपक आदि समाजन उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!