बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। लोकसभा निर्वाचन धार-महू 25 लोकतंत्र निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान करने हेतु के लिए प्रशासनिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने बताया कि धार-महू लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 25 में 13 मई 2024 को होने वाले निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सरदारपुर के सहायक रिटर्निग ऑफिसर व एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें भगोरिया पर्व के माध्यम से आज दत्तिगाव और रिंगनोद में सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वीप सहायक नोडल अधिकारी द्वारा भगोरिया पर्व में जाकर सभी मतदाताओं को जागरूक किया और इस अवसर पर सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

आज दत्तिगाव और रिंगनोद भगोरिया पर्व (हॉट बाजार) में जाकर मतदाताओं को शपथ , हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं को भी एसडीएम मैडम ने वोट करने की अपील की।इस मौके पर सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्रीमती मेघा पवार , तहसीलदार सरदारपुर मुकेश बामनिया , सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित के द्वारा मतदाताओं को शपथ दिला कर मतदान अवश्य करने का संकल्प दिलाया।सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा धूलेट ग्राम पंचायत के सभी मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा पाई गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश सेक्टर अधिकारी और बीएलओ को दिया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव दत्तिगाव रमेश परमार एवं ग्राम पंचायत सचिव रिंगनोद अखिलेश मोलावा,अनिल खपेड़ सहायक , राजेश जामनिया सहायक एवं अधिकारी/ कर्मचारियों दोनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।