HomeUncategorizedआदिवासी सामाजिक संगठन ने भगोरिया हाट में निकाली गैर।

आदिवासी सामाजिक संगठन ने भगोरिया हाट में निकाली गैर।

करवड:-आदिवासी सामाजिक संगठन भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले युवाओं ने आज दिनांक 20 मार्च बुधवार को करवड़ के भगोरिया हाट में ढोल मांदल के साथ सांस्कृतिक गैर निकाली। ढोल-मांदल कि थाप से निकली मनमोहक सुरीली तान ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। गेर में शामिल युवाओं के हाथों में भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा संगठन के जय भीलप्रदेश लिखे सफेद झंडे लहरा रहे थे।साथ ही युवा मांदल कि थाप पर नाचते हुऐ कुर्राटी करते चल रहे थे।युवाओं कि इस गेर ने कुछ समय के लिए नगर के वातावरण को भीली संस्कृति से औतप्रोत कर दिया ।

गेर के पश्चात करवड़ स्थित खेल मैदान में लगे झूलों में बैठकर युवाओं ने झूला-झूलने का आनंद भी लिया ।

ग्राम पंचायत करवड़ के सरपंच विकास बाबुलाल गामड़ ने गेर में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं का फुल हार और भीली संस्कृति के गमछों से स्वागत किया । साथ ही होली दहन के दुसरे दिन नगर में आयोजित होने वाले चूल मेले में आने के लिए सभी को पुनः आमंत्रित भी किया। करवड़ में लगे झुलों चकरी आकर्षण का केन्द्र बने हुऐ थे।पंचायत कि पहल से नगर में पहली बार भगोरिया हाट और गल मेले के आयोजन के लिऐ लिऐ लगाऐ इन झूलों चकरी ने करवड़ के भगोरिया हाट की रौनक बड़ा दी है।ये झूले नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चूल मेले में लगेंगे ।


गेर में शामिल हुऐ सामाजिक संगठन भीलप्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्त्ता संदिप वसुनिया, सचिन गामड़,बीएपी पार्टी के ईश्वर लाल गरवाल रहे व नगर के सरपंच विकास बाबुलाल गामड़ का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!