संवाददाता@-सुनील खोड़े
———————————–
झाबुआ 19 मार्च कलेक्टर नेहा मीना से प्राप्त निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 19 मार्च को पेटलावद नगर में औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई जिसमें नगर में बेचे जा रहे फ्रायम्स एवं कन्फेक्शनरी खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने जांच के हेतु संग्रहित किए गए हैं।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा द्वारा पेटलावद में बस स्टैंड स्थित श्री राम किराना एवं जनरल स्टोर, अर्भव किराना एवं राजेंद्र ट्रेडर्स थांदला रोड, मोहनखेडा ट्रेडर्स इत्यादि का औचक निरीक्षण कर विक्रयार्थ रखे

फ्रायम्स तथा सेंव के कुल 07 नमूने जाँच हेतु लिए गए है। जिन पैकेट पर मानक जानकारी अंकित नहीं पाई गई है उन्हें भी जाँच में लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है।
