Homeरतलामदेश को मजबूत रखने के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री...

देश को मजबूत रखने के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे:- अनीता नागर सिंह चौहान रतलाम जिले के प्रथम प्रवास मे कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रतलाम / लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की रतलाम संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने शनिवार को रतलाम जिले के तीनों विधानसभा क्षेंत्रो रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर एवं सैलाना का सघन दौरा किया। लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिलें के पहले प्रवास पर आई श्रीमती चैहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। श्रीमती चौहान ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण करना उनका लक्ष्य है। देश को मजबूत रखने के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।

श्रीमती चौहान ने रतलाम जिले के दौरे की शुरुआत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पलास से की। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत किया। प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक किशोर शाह श्रीमती चैहान के साथ रहे। पलास मे चन्द्रशेखर आजाद मंडल द्वारा अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। तत्पश्चात् श्रीमती चौहान मुंदडी मे पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी के निवास पर पहुंची। यहां शबरी मंडल ने अध्यक्ष राकेश पाटीदार के नेतृत्व मे स्वागत किया। सालाखेडी पहुंचने पर बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र जाट के नेतृत्व मे स्वागत किया गया।

रतलाम शहर मे श्रीमती चौहान सर्किट हाउस मे कार्यकर्ताओं से मिली यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व ने जिला पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, आई.टी.सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आई.टी. सेल जिला संयोजक नीलेश राव सहित भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ एवं जिला तथा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सैलाना मे पांचों मंडलों द्वारा भव्य स्वागत

रतलाम से श्रीमती चैहान धामनोद पहुंची यहां नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़ के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। इसकें बाद सैलाना विधानसभा क्षेंत्र मे लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती चैहान का पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री संगीता चारेल के निवास पर स्वागत हुआ। सैलाना के ओसीन परिसर मे विधानसभा के पांचों मंडलों मे समारोह पूर्वक भव्य स्वागत किया। समारोह मे श्रीमती चौहान ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को विजयी बनाने का आव्हान् किया। इस दौरान रमेश बैरागी, चन्द्र प्रकाश लायक एवं वरदीचंद पाटीदार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सबका स्वागत किया। इस समारोह मे मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, बापू सिंह मईडा, प्रशांत अग्रवाल, शक्ति सिंह, प्रभुलाल चारेल एवं पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी आदि मंचासीन रहे। संचालन भूपेन्द्र जायसवाल द्वारा किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!