Homeधारसरदारपुरमहाशिवरात्रि महोत्सव पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण एवं झीणेश्वर महादेव...

महाशिवरात्रि महोत्सव पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण एवं झीणेश्वर महादेव धाम पर अनुविभागीय अधिकारी ने उतारी आरती

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर। तहसील के भोपावर मार्ग से के करीबी कुमारपाट स्थित झीणेश्वर महादेव धाम पर झीणेश्वर धाम समिति द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत तीन दिवसीय मेले की शुरुआत की थी । प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण। वहीं मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए झीणेश्वर महादेव धाम पर अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर मेघा पवार एवं मुकेश बामनिया तहसीलदार सरदारपुर, अश्विनी दीक्षित मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप नोडल अधिकारी सरदारपुर द्वारा आरती उतार कर धर्म का लाभ लिया। मेले एवं महादेव के दर्शन लाभ लेने के लिए महाकाल भक्तों का आना-जाने का क्रम शुरू हो गया था ।समिति ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य मे पंडित सत्यनारायण व्यास सरदारपुर के सानिध्य में शुक्रवार रात 8 बजे से महादेव का विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक शुरू होकर रात्री कालीन तक चलेगा। भोलेबाबा की पहली आरती सुबह 9 बजे की जाएगी। इसके
तत्पश्चात ध्वज बोली लगवाई जाएगी। ध्वज बोली लगने का कार्य पूर्ण होने बाद दुसरी
आरती दोपहर 12 बजे की जाएगी। वहीं संध्या
कालिन आरती के दौरान 1008 दीप प्रज्ज्वलित कर के आरती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!