Homeझाबुआटाऊन हाल चंद्रशेखर आजाद नगर में नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन...

टाऊन हाल चंद्रशेखर आजाद नगर में नारी शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअली उद्बोधन सुना मुख्यमंत्री यादव ने किसान सम्मान निधि तथा फसल बीमा योजना का वन क्लिक भुगतान किया

चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा 

महिलाओं दिवस 8 मार्च से पूर्व नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत् महिलाओं के सम्मान में चलाये जा रहे नारी वंदन अभियान के समापन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को बडी़ संख्या आजीविका मिशन समूह की महिलाओं ने वर्चुअली लाईव सुना ।

आयोजन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुवे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि-नारी वंदन अभियान के समापन अवसर के आयोजन अवसर पर कार्यक्रम को सुन रही सभी माता बहनों को बधाई देता हूं समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और वह सम्मान के साथ सिर ऊँचा उठा के गर्व से जीवन यापन कर सके|

इसी लिये सरकार ने स्व सहायता के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकल्प पूरा किया हैं।तीस करोड़ महिला दीदी को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हैं|प्रधानमंत्री मोदी ने कहा महिला सहायता समूह की दीदी,स्वयं सहायता समूह की दीदी नहीं बल्कि राष्ट्र सहायता समूह की दीदी हैं|

पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति की सशक्त नारियों का उदाहरण दिये|ममता सरकार पर संदेहखाली में महिलाओं पर हुवे दुर्व्यवहार की निंदा की। आयोजन में दूसरी वर्चुअली कार्यक्रम के तहत् मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने कृषकों को संबोधित कर वन क्लिक के माध्यम से किसान सम्मान निधि की तीसरी व फसल बीमा योजना की दावा राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया।

इस अवसर कार्यक्रम के अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर,नपा उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोडा़,पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत(मोंटी) डावर,पार्षद नरेन्द्र परमार,एसडीएम एसआर यादव उपस्थित थे| अतिथियों का स्वागत सीएमओ सुशील ठाकुर,बीईओ विनोद कोरी,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,एसएडीओ कृषि मानसिंह चंगोड़,एबीएम भूरसिंह धाकड़,नीता तोमर ने किया|

आयोजन में बड़ी संख्या में आजीविका मिशन से जुडी़ स्व-सहायता समूह की महिला,जनपद क्षेत्र के कृषक, विभिन्न विभाग के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र गुप्ता ने किया| आभार नगर पंचायत सीएमओ सुशील ठाकुर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!