Homeझाबुआमोदीजी के नाम से तो कोई भी जीतेगा...!लेकिन झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र...

मोदीजी के नाम से तो कोई भी जीतेगा…!लेकिन झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र का भाजपा का उम्मीदवार ना साहब हो.. ना सप्लाय.. और ना ही हारा हुआ प्रत्याशी एक स्वच्छ छवि और अपराजय योद्धा हो जो स्वर्गीय शांतिलाल बिलवाल की तरह क्षेत्र की जनता का विकास करे ना की अपना

झाबुआ। जल्द ही लोकसभा चुनाव को लेकर आचार सहिंता लागु होने वाली है इससे पहले प्रत्याशियों की भी घोषणा हो सकती है। लेकिन इस बार भाजपा को बडी सोच समझ कर संसदीय क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा करनी चाहिए। क्योंकि मोदी जी के नाम पर तो भाजपा को हर कोई वोट देना… मगर इस बार संसदीय क्षेत्र को एक अच्छे उम्मीदवार की आवश्यकता है। जो संसदीय क्षेत्र का विकास करे न की अपना और अपने गुर्गो का?… क्षेत्र को न तो आॅफिस में बैठ कर भाजपा चलाये और साहब बने ऐसा भी सांसद नही चाहिए और न ही सप्लायर, काला कारोबारी और ना ही हारा हुआ प्रत्याशी। क्याकि ऐसे लोग अपना विकास करते है न की जनता का। संसदीय क्षेत्र को स्वर्गीय शांतिलाल बिलवाल जैसे प्रत्याशी की जरूरत है जो विकास की सौगातें दे। जिसे पीढियों तक लोग याद रहें। ऐसे नही जिसे सप्लायर ही याद करे जो झाबुआ को लुट खाये। क्योंकि ऐसे लोगों की वजह से ही भाजपा पीछडती जा रही है। भाजपा में हर किसी को भाई साहब करके संबोधित किया जाता है ऐसे भी प्रत्याशी या पुराने उम्मीदवार नही चाहिए जो कार्यकर्ताओं को कहने मुझे भाईसाहब नही साहब कहीये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!