दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा)
कार्यक्रम मे शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने भीष्म पितामह, शक्तिमान, सिरियल के महानायक परम आदरणीय मुकेश खन्ना जी 27 फरवरी मंगलवार दोपहर 12 बजे लगभग आदिवासी बाहुल्य जिला अलीराजपुर के जन्म स्थली भाभरा मे पधारेंगे आप आजाद पार्क मे 5 पौधे लगाएंगे फीर कुटिया पर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे , फिर प्रेस वार्ता होगी।मुंबई से जय हिंद अभियान संग्राम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय गोपाल सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय दिपक कुमार जी त्रिपाठी जी, मुंबई थाणा जिले के जिला अध्यक्ष आदरणीय रविन्द्र प्रजापति जी जयहिंद अभियान के 25 योद्धाओं को लेकर रेल मार्ग से दाहोद स्टेशन मंगलवार सुबह 6 बजे आगमन होगा।
राजस्थान प्रदेश के सरस दुध डेयरी के एम. डी. आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी तोमर जी का दाहोद मे प्रातः आगमन होगा।
धार जिले के जिला अध्यक्ष भाई तथा जिले के संरक्षक आदरणीय बाबुलाल जी शिलाका, इदौर से वालजी भाई पटेल, दिलीप भाई सेन, व अन्य जिलों प्रदेशो से पदाधिकारी योद्धाओं का भाभरा आगमन होगा हमारा सौभाग्य है। भीष्म पितामह ने कही महिनों के प्रयास करने पर उन्होंने ने स्वीकृति दी ओर पधार रहे हैं।