वॉइस ऑफ झाबुआ
मेघनगर — आज रात्रि में सिंघाना निवासी अनस पिता मईनुउद्दीन ने मेघनगर में पहुंचकर लड़की के मामू पर हमला किया। बताया जा रहा है कि मोहब्बत में मिली शिखस्त के करण बदला लेने के लिए सिंघाना से मेघनगर आया और लड़की के मामू पर देसी पिसटल से हमला किया। लड़की के मामू ने मेघनगर थाने में पहुंचकर लिखित प्राथमिक की दर्ज कराई। मै स्वयं की प्लास्टिक सामान की दुकान चलाता हु। मेरी बहन शमा पति फारूख खान बड़वानी में रहती है उसकी लडकी मेरी भाजी मंतशा पिता फारूख खान से अनस पिता मईनुउद्दीन से परिचय है जो मेरी भाजी मतशा को परेशान करने लगा तो मेरी बहन शमा ने मुझे पूरी घटना बताई तो मैं तथा मेरे साथ अमजद पिता फारूख हसैन, शेर खान पिता फारुख खान हम तीनो अनस के घर कल सिंधाना गये तथा उसके माता पिता व परिवार वालो को बोला कि आपका लडका अनस मेरी भाजी मतशा को परेशान कर रहा है यह गलत बात है वहा पर अनस भी मौजुद था जिसने कहा कि तुम लोग बिच में बोलने वाले कौन होते हो कहकर धमकिया देने लगा कि या तो में मर जाउंगा या मंतशा को मार दूंगा। हम लोग बडवानी भी गये थे थाना बडवानी पर भी सुचना दी थी आज हम समझाने के बाद वहां से मेघनगर के लिये रवाना हो गये अनस हमसे पहले ही मेधनगर आ गया तथा रात 08.38 बेज लगभग जैसे ही में पडवाल अस्पताल वाली गली से अपने घर तरफ जा रहा था गली में कार की हेडलाईट के उजाले मे देखा सामने से अनस आता हुआ दिखा तो मैंने अपनी गाड़ी रोक दी इतने में अनस मेरे सामने आगया तथा मुझे मादर चो* बहन चो* की अश्लील गालिया देने लगा मैने गाली देने से मना किया तो अचनाक उसने अपनी कमर से देशी पिस्टल निकाल कर मेरे उपर तान दी मेरे साथ वाले अमजद पिता फारूख हुसैन एवं शेर खान पिता फारूख खान ने मिलकर अनस को पकड़ लिया तथा उसके हाथ से पिस्टल छिन ली तथा अनस को साथ लेकर मय पिस्टल के थाने आये है मै रिपोर्ट करता हु। तथा पिस्टल पेश करता हु। पिस्टल में मैक्जीन लगी होकर एक राऊण्ड भरा हुआ है।