शाहिद जैनब
थांदला – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे इन दिनों बंदरों से भय का माहौल बना हुआ है । मंगलवार को विद्यालय में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक सुभाष डामोर पर बंदर ने हमला (झपट्टा) कर दिया , बंदर ने सुभाष डामोर के पैर में दांतो से काट लिया है, सहयोगी शिक्षकों ने जैसे तैसे बंदर से सुभाष डामोर को बचाया।

बंदर के काटने से अतिथि शिक्षक सुभाष डामोर के पैर में घाव के निशान बन गए हैं। कन्या शाला के शिक्षक द्वारा बताया गया कि बंदरों द्वारा कुछ दिन पहले एक छात्रा पर भी हमला हुआ था जिससे छात्रा के कपड़े भी फट गए थे । आए दिन बंदर विद्यालय परिसर में दिखाई देते हैं,जिससे शिक्षकों व छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है।
वॉइस ऑफ झाबुआ ने कन्या शाला प्राचार्य से बात की तो उन्होंने कहा कि बंदरों का हुडदंग कन्या शाला परिसर में हुआ है। हमारे द्वारा मौखिक रूप से वन विभाग को सूचित किया गया है।