झाबुआ सभी ग्राम पंचायत के पटेल ,तड़वी सरपंच और ग्राम वासियों द्वारा इस ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया जाता है कि झाबुआ जिले में कई सालों से ईसाई मिशनरियों द्वारा हमारे जिले के कई गांवों के हमारे भोले भाले आदिवासियों का बहला फुसलाकर धर्मांतरण करवा रहे हैं, चूंकि अब जिले में पेसा एक्ट लागू हो चुका है और अब ग्राम पंचायत के अंर्तगत होने वाली ग्राम सभाओं की बिना अनुमति से धर्मांतरण करना अवैध हैं, साथ ही साथ बिना ग्राम सभा की अनुमति से बनाए गए चर्च और गिरजाघर भी अवैध हैं

,इन्हीं अवैध चर्चो और गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के नाम पर चंगाई सभा कर हमारे जनजाति भोले भाले भाइयों को धर्मांतरित कर विदेशी संस्कृति थोपी जा रही हैं और हमारी मूल संस्कृति को नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है,जिससे हमारे जिले के गांवों के सभी ग्राम वासियों को विशेष आपत्ति है,इस प्रकार से ईसाई मिशनरियों द्वारा किया जाने वाला कार्य हमारी मूल पहचान और संस्कृति पर बड़ा हमला है।

अत: श्रीमान जी से विशेष आग्रह है की हमारी सनातन परंपरा ,संस्कृति के संरक्षण हेतू जिले भर के अवैध चर्चों/गिरजाघरों को चिन्हित करवाकर प्रत्येक रविवार तथा गुरूवार को होने वाली चंगाई सभाओ पर प्रतिबंध लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें।