HomeUncategorizedब्रेकिंग न्यूज़ काकनवानी पुलिस के खिलाफ थांदला -लिमडी राजमार्ग पर धरने...

ब्रेकिंग न्यूज़ काकनवानी पुलिस के खिलाफ थांदला -लिमडी राजमार्ग पर धरने पर बैठे ग्रामीण चोरों को पकड़ने में नाकाम हो रही काकनवानी पुलिस

शाहिद जैनब

काकनवानी पुलिस के खिलाफ काकनवानी रहवासी थांदला लिमडी राजमार्ग पर धरना डालकर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि काकनवानी पुलिस क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने में बिल्कुल नाकाम हो रही है। काकनवानी रवासियों का कहना है कि आए दिन रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्ति खुलेआम तलवार, फलियां लेकर घूमते हैं और रात्रि के समय निकलने वाले को डराते हैं । 2 दिन पूर्व रात्रि के समय पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियारों के साथ स्थानीय निवासियों के साथ दबंगई की गई थी। पांचो आरोपी तो भाग गए थे लेकिन उनकी मोटरसाइकिल वहीं पर छूट गई थी जो ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले की थी । बदमाशों का वाहन जप्त होने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। ग्रामीणों को कहना है कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है।

आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व शासकीय चिकित्सा डॉक्टर शोभान बाबेरिया पर भी जानलेवा हमला हुआ था जिसके आरोपियों को पकड़ने में अब तक पुलिस नाकाम साबित हुई है। कुछ दिन पूर्व मदरानी क्षेत्र के व्यक्ति ने काकनवानी पुलिस के आरक्षक व प्रधान आरक्षक पर 5000 रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। काकनवानी पुलिस की निष्क्रियता के चलते अब काकनवानी रहवासी के राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!