Homeझाबुआसंस्कृति बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा

संस्कृति बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा

वॉइस ऑफ झाबुआ

हिन्दू युवा जनजाति संगठन मध्य भारत (झाबुआ) द्वारा संस्कृति बचाओ यात्रा का आयोजन किया जाएगा , यात्रा हेतू कार्यकताओं का एकत्रीकरण प्रातः 7 बजे पिटोल में होगा,उसके उपरांत पिटोल में हनुमान टेकरी पर हनुमानजी के दर्शन के बाद यात्रा का प्रारंभ 8 बजे से चार पहिया वाहन से होगा,और यात्रा का समापन झाबुआ में रात्रि में लगभग 8 बजे होगा ,यात्रा झाबुआ जिले के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों एवं चौकियों पर रुकेगी और सभी पुलिस थानों व चौकीयों सहित जिले के अंर्तगत आने वाले अनुविभागीय अधिकारियों के कार्यालय पर संस्कृति बचाओ का ज्ञापन दिया जायेगा।यात्रा का मार्ग निम्नलिखित रुप से रहेगा । पिटोल ,कुंदनपुर, रानापुर, पारा ,कालीदेवी , कल्याणपुरा , रायपुरिया, सारंगी, पेटलावद, बामनिया, खवासा, थांदला , परवलिया ,काकनवानी , हरीनगर ,मदरानी, रंभापुर ,मेघनगर, अंतरवेलिया झाबुआ समापन विजय मेड़ा हिन्दू युवा जनजाति संघठन प्रदेश मीडिया प्रभारी के द्वारा बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!