निप्र, वॉइस ऑफ झाबुआ।
झाबुआ — अति का अंत निश्चित है। पाप का भी घड़ा जब भरेगा तो फूटेगा जरूर। कंस भी मारा गया, रावण भी मारा गया। प्रत्येक अत्याचारी का अंत हुआ है। ऐसा ही मामला पेटलावद में देखने को मिला जहां लगातार फेसबुक ओर सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को प्रताड़ित व उल्टी सीधी पोस्ट कर आमजन की भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाले शिक्षक कम फेसबुकिये फर्जी पत्रकार भारत चौधरी को अपनी गलती की सजा भुगताना पड़ी। हर चौराहे पर चर्चा हो रही है कि अति का अंत निश्चित है, और आज यह चीज देखने को भी मिली। मामला इस प्रकार है कि पेटलावद निवासी शिक्षक भारत चौधरी ने एक प्राइवेट स्कूल संस्था के खिलाफ अपनी आपसी रंजिश के चलते फेसबुक पर उल्टी सीधी पोस्ट की एवं एक नन्ही बालिका के स्वर्गवास हो जाने पर बालिका के माता-पिता के खिलाफ और पाटीदार समाज के खिलाफ बेहद शर्मनाक भाषा का उपयोग किया।

जिससे पूरे पाटीदार समाज में और सर्व समाज में आक्रोश देखने को मिला। समस्त पाटीदार समाज ने सर्व समाज को साथ लेकर एक पेटलावद में विशाल जुलूस निकाला, भारत के इस जुलूस में आक्रोशित भीड़ ने नीम का पत्ता कड़वा है, भारत चौधरी भड़वा है। जैसे नारे भी लगाए। खबर में इस तरह की भाषा का उपयोग करना हमें कतई अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन जो जनता ने आक्रोश दिखाया है वह भी दिखाना हमारा फर्ज है। पाटीदार समाज व सर्व समाज के आक्रोश और रैली के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक भारत चौधरी को निलंबित कर दिया है। भारत चौधरी के खिलाफ पाटीदार समाज द्वारा मांग की जा रही है, कि अब पुलिस थाने पर एफआईआर दर्ज कर भारत की गिरफ्तारी भी की जाए। क्योंकि यह व्यक्ति आये दिन लोगों को परेशान करते रहता है, अवैध रूप से वसूली भी की जाती है। कई नगर के समाजसेवियों को भी बदनाम करने की साजिश भारत के द्वारा की जा चुकी है। अपने आपसी मतभेद के कारण यह किसी पर भी कीचड़ उछालने से नहीं थकता है। इसके ऐसे कई साथी भी है, जो इसके कारनामों में पूरा-पूरा साथ देते हैं। सुना है कि आज वह भी रफूचक्कर हो गए।