HomeUncategorizedनन्ही बालिका की हुई थी मृत्यु फेसबुक पर पोस्ट डाल माता पिता...

नन्ही बालिका की हुई थी मृत्यु फेसबुक पर पोस्ट डाल माता पिता व समाज स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले शिक्षक के खिलाफ मामला पहुंचा थाने आदतन फेसबुकिया शिक्षक हमेशा करता रहता है तरह तरह के पोस्ट मामले को लेकर पाटीदार समाज आक्रोशित हे।

वॉइस ऑफ झाबुआ

जानकारी अनुसार बीते दो दिन पहले ग्राम बरवेट की एक बालिका जो कक्षा दूसरी में पेटलावद के प्रायवेट स्कूल में अध्ययनरत थी। जो की सुबह तैयार होकर स्कूल गई और 11:00 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो स्कूल के स्टाफ ने स्थानीय चोयल हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए और बालिका के पिता मनोज पाटीदार ओर माता को फोन करके बुलाया जब तक अस्पताल पहुंचे तब तक बालिका का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान ही अचानक बालिका की सांसे थम गई और बालिका की मृत्यु हो गई।

इस मामले में अभिभावकों एवं समाज द्वारा शिकायत में बताया की बालिका की मृत्यु होने के बाद भरत पिता परशराम चौधरी पेटलावद(शा. शिक्षक )ने स्कूल से निजी खुन्नस निकालने के लिए फेसबुक पर पोस्ट डाली अनर्गल भाषा का प्रयोग किया। बालिका के माता-पिता, पाटीदार समाज और स्कूल पर जबरदस्ती के मनगढ़ंत आरोप लगाए बालिका के पिता को जब यह पता लगा कि वह समाज पर जाति सूचक शब्दों प्रयोग कर रहे हैं।

तो थाने पर जाकर भरत पिता परशराम चौधरी जो की सरकारी कर्मचारी है। और इंडिया बोल के नाम से खबरें चलता है। उसके बाद जब उसको पता लगा की बालिका के माता-पिता ने मेरे खिलाफ थाने पर आवेदन दिया है। तो सारी पोस्ट डिलीट कर दी।

इस घटनाक्रम से पाटीदार समाज परिवार के साथ समाज की। छवि भी आहत हुई है। और शिक्षक के खिलाफ आक्रोशित समाज के पदाधिकारियों सहित आम लोगों का कहना है की एफआईआर कर तुरंत एक्शन लेते हुए शिक्षक को सस्पेंड किया जाए। जबतक कार्यवाही नहीं होगी, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। चौधरी जोकि एक सरकारी शिक्षक है। उसको जब सोशल मीडिया के इतने बड़े फेसबुक प्लेटफॉर्म पर भी बोलने का अनुभव नहीं है। तो वह बच्चों को कैसा संस्कार देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!