Homeझाबुआपेटलावदकुष्ठ के प्रति समाज में फेल रहे अंधविश्वास को दूर करना ही...

कुष्ठ के प्रति समाज में फेल रहे अंधविश्वास को दूर करना ही हम सभी की जवाबदेही.. एस कटारा

संवाददाता@-सुनील खोड़े

पेटलावद। विकासखंड पेटलावद में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस कटारा द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया एवं उपस्थित कर्मचारियों को कुष्ठ रोगियों के प्रति दया एवं सहानुभूति का व्यवहार करने हेतु संदेश दिया तथा अपने कार्य के दौरान कुष्ठ कार्यक्रम को प्राथमिकता के तौर पर जागरूक करने हेतु निर्देश दिए समाज में फैली हुई कुष्ठ के प्रति भ्रांति अंधविश्वास कलंक इस प्रकार के व्यवहार को बदलने हेतु

सभी कार्यकर्ता समाज को कम्युनिटी को जागरूक करें इसी के साथ अभियान के मुख्य दो उद्देश्य पहला स्टिग्मा एंडिंग-ऐसी धारणा है कि कुष्ठ रोग कलंक है इस कलंक को समाज में जागरूकता के माध्यम से अंत करना इसी तरह एंब्रेसिंगडिग्निटी-कुष्ठ रोगी को स्पर्श करना एवं गले लगाकर उसकी गरिमा का सम्मान करना ताकि लोगों को कुष्ठ रोगी से नफरत ना हो उनकी गरिमा को ठेस न पहुंचे वहीं कुष्ठ कार्यकर्ता राजू वैष्णव द्वारा विकृति से बचने के बारे में भी बताया गया इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती मीना भूरिया एवं फार्मासिस्ट के सी शुक्ला एवं मलेरिया निरीक्षक श्री के भूरिया उपस्थित रहे तथा विकासखंड के संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!