Homeअलीराजपुरजिला परिवहन अधिकारी द्वारा आमजन को HSRP लगवाने हेतु दी गई समझाइश 

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आमजन को HSRP लगवाने हेतु दी गई समझाइश 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

अलीराजपुर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है । इसी क्रम में आज जिला परिवहन अधिकारी और पुलिस का अमला कार्यवाही के लिए उतरा । अधिकांश लोगों में जागरूकता न होने से चालानी कार्यवाही नही की गई , वही HSRP लगाने के लिए लोगो को बताया गया कि वो संबंधित डीलर या फिर स्वयं siam.in पर जाकर bookmyhsrp से अपनी नंबर प्लेट ऑनलाइन बुक कर सकते है ।

बता दे कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष नंबर प्लेट होती है जो एल्युमिनियम निर्मित होती है। इसमें सुरक्षा के लिए एक लेज़र कोड रहता है , इस प्लेट में वाहन की पूरी जानकारी रहती है , साथ ही इसे आसानी से कॉपी नही किया जा सकता जिससे आपके वाहन के दुरुपयोग करने की संभावना काफी कम हो जाती है।जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया कि HSRP को लेकर अभी भी लोगो में जागरूकता का अभाव है इसलिए आज केवल उनको समझाइश दी गई है । आगामी दिनों में प्लेट नही लगाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!