Homeझाबुआलंबे समय के बाद जिले में हुई जिला जनसम्पर्क अधिकारी की पदस्थापना...

लंबे समय के बाद जिले में हुई जिला जनसम्पर्क अधिकारी की पदस्थापना अब तक प्रभारियों के भरोसे चला रहा था बंटाढार.. ना तो प्रभारियों को था खबरों का ज्ञान ना ही जिम्मेदारी के प्रति थे सजग अब नई जनसम्पर्क अधिकारी होगी सुश्री सगोरिया –

संवाददाता@-सुनील खोड़े

झाबुआ – मध्य प्रदेश शासन जनसंपर्क विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें झाबुआ जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है। जिसमें सुश्री जिनेंद्रीय सागोरिया को झाबुआ जिला जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इससे पहले यहां जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रभारीयो के भरोसे था। जिन्होंने पूरे विभाग को बंटाधार की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया था। ना तो इन प्रभारीयो को खबरों का ज्ञान था। और ना ही अपनी जिम्मेदारी के प्रति यह सजग थे। ऐसे में विभाग में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही थी। जिले के पत्रकारों की सूची तक इस विभाग में उपलब्ध नहीं है। लंबे समय से चली आ रही सूचियां के आधार पर ही यहां काम चल रहा था, कई बड़े आयोजनों में जिले के पत्रकार सूचनाओं से वंचित रहे हैं। इन लापरवाह ओर गैरजिम्मेदार प्रभारीयो के भरोसे जिले के पत्रकार भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!