अलीराजपुर🏏
अलीराजपुर प्रीमियर लीग (APL)का आज शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री मुकामसिंह जी डावर और नितेश अलावा जी सामाजिक कार्यकर्त्ता द्वारा खिलाड़ियों से परिचय कर किया गया। APL जिला स्तरीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसका प्रथम पुरुस्कार 51000/-माननीय डॉ. निशांत खरे जी, द्वितीय पुरुस्कार मान o मुकामसिह जी डावर, तृतीय पुरुस्कार -11000/- न्यू अतुल्य अकेडमी के संस्थापक गोपाल प्रजापति और सामाजिक कार्यकर्त्ता नितेश अलावा द्वारा दिया जायेगा

वही मैन ऑफ़ द सीरीज – बबलू पटेल कोटबू सरपंच, मैन ऑफ़ द मैच फाइनल -भेटु पवार अम्बिका स्पोर्ट्स अलीराजपुर की और से और आयोजन कमिटी की और से प्रत्येक मैच मे मैन ऑफ़ द मैच पुरुस्कार भी दिया जा रहा ह।

इस टूर्नामेंट मे जिले के खिलाड़ियों और अधिकारी कर्मचारियों को मौका मिलेगा वही स्थानीय क्रिकेट प्रेमी इस APL को क्रिकेट उत्सव के रुपमे प्रतिवर्ष मनाते है क्योंकि इसमें जिलेभर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है कही नये युवा इसमें आकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते है और आगे बड़ी टीम मे स्थान बनाते है। APL संयोजक नितेश अलावा ने बताया की APL को लेकर जिलेभर के क्रिकेट प्रेमियों मे हमेशा उत्साह बना रहता है और उनके उत्साह उमंग और क्रिकेट के प्रति जोश को देखते हुऐ हीं इस बार हमने मुख्य अतिथि के रुपमे माननीय डॉ. निशांत खरे जी अध्यक्ष युवा आयोग मध्यप्रदेश शासन, मानo नागरसिंह जी चौहान वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाती विकास मंत्री, माननीय लक्ष्मण सिंह जी मरकाम अपर सचिव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल रहेंगे,4 दीन चलने वाले इस टूर्नामेंट का समापन मे युवाओं को प्रोत्साहन करने हेतु अंतिम दीन समापन समारोह मे युवा क्रिकेटर के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती है।

आयोजन समिति के सभी सदस्य और क्रिकेट टीम मे संघर्ष राक्शा, मॉर्निंग क्रिकेट टीम, jays 11,फ़तेह स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष गोविन्द जोशी जी, साबिर बाबा, अज्जू चौहान, भगवान डावर, विक्की चौगड़,सरदार तोमर,राहुल चोगड़ संदीप डावर,हनुमन मीणा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस टूर्नामेंट का समापन 30 जनवरी को भव्य रूपसे विशेष अतिथि की गरिमामई उपस्थिति मे होगा।