अक्षय चौहान,खवासा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 14 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति के पर्व पर खवासा नगर में भव्य पथ संचलन निकाला,पथ संचलन के पूर्व देशभक्ति,राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण बौद्धिक हुआ जिसमे मुख्य वक्ता जिला प्रचारक रजत चौहान ने संबोधित करते हुए कहा ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉ केशव बलीराम राव हेगडेवर द्वारा की गई थी वही आज संघ का 99 वर्ष चल रहा है सन 2025 में संघ का 100 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे,सभी एकजुट होकर संघ के लिए कार्य करे,संघ के लगातार अथक प्रयास से राम मंदिर का कार्य पुण हुआ हे ओर 22 जनवरी को भव्य रूप से उद्घाटन होने जा रहा है,ये अवसर हमे मिल रहा हे साथ ही हम सभी बड़े शोभाग्यशाली है की इस अवसर के लिए कितनो ने अपना बलिदान दिया है,इनके साथ मुख्य अतिथि के रूप मे बलराम चौहान उपस्थित थे। प्रार्थना के पश्चात पथ संचलन आरंभ हुआ,इस दौरान कन्या शाला स्कूल परिसर में 3 की कतार में ध्वनि यंत्र के साथ स्वयंसेवक खाकी पेंट,सफेद शर्ट,काली टोपी,काले जूते,हाथो में दंड और काली बेल्ट वाली वेशभूषा में पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे,एक स्वयंसेवक संघ का केसरिया ध्वज को धारण किए चल रहा था वही संघ के बैंड की धुन पर सभी स्वयंसेवक ताल से ताल मिलाते हुए चल रहे थे।
संघ गीत के माध्यम से नगर को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहे थे स्वयं सेवक
छोटे छोटे बच्चे वे गांव की गलियों में कौम की पुकार पर-नौजवान बढ़े चलो के देश का सुधार हो नामक गीत गुनगुना कर लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहे थे, पथ संचलन नगर के मुख्य मार्ग बस स्टेंड,हनुमान मंदिर,जैन मंदिर,नीम चौक,राम मंदिर,पाटीदार मोहल्ला,गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर,तलाई मोहल्ला,टोडा फलिया से होता हुआ पुनः कन्या शाला परिसर में जा कर पथ संचलन का समापन हुआ,पथ संचलन का पाटीदार समाज खवासा द्वारा राम मंदिर पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया साथ ही पूरे नगर में आमजन द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया,पथ संचलन के एक दो दिन पहले ही स्वयंसेवको द्वारा संचलन की पूर्ण तैयारियां की गई थी,पथ संचलन को लेकर खास उत्साह छोटे बच्चों में देखने को मिला,पथ संचलन के दौरान खवासा चौकी प्रभारी रज्जन सिंह गणावा दल बल के साथ चल रहे थे।
