Homeझाबुआकरडावदकैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर...

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर सुश्री निर्मला भूरिया का हुआ भव्य स्वागत

हेमन्त राठौड़ 

करड़ावद नगर में आज पेटलावद विधानसभा से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया भाजपा कार्यकर्त्ता द्वारा ढोल नगाड़ों से उनकी आगवानी की गई बस स्टैंड पर आयोजित आमसभा स्थल पर पहुंचे जहां ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपपंच , सचिव एवं सेकड़ो की संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा उत्साह पूर्वक केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया का भव्य स्वागत किया गया । भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा किया गया माननीय मंत्री एवं मंच पर पधारे समस्त पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।

 

 भा.ज.पा. मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र राठौड़ द्वारा अपने उदबोधन में मंत्री को नगर की जनता की तरफ से जीत की बधाई दी गई एवं क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया माननीय केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उदबोधन में क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया ।

फूलों की माला पहनाकर, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। स्थानीय नदी के मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भूरिया का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। संतोष गार्डन पर भाजपा नेता छगनलाल जायसवाल, संतोष जायसवाल ने भूरिया को फूलों पर चलाते हुए फलों से तोला। भूरिया ने कहा कि करड़ावद की जनता का मुझे जिताने सहयोग रहा है। जिसकी भरपाई यहां का विकास कर पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!