वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
सारंगी नगर में आज पेटलावद विधानसभा से विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया माननीय मंत्री के आगमन पर सारंगी में चौपाटी पर स्थित टंट्या मामा को माल्यार्पण कीया। भाजपा कार्यकर्त्ता द्वारा ढोल नगाड़ों से उनकी आगवानी की गई उसके पश्चात सारंगी बस स्टैंड पर लोह पुरुष सरदार वलभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही बस स्टैंड पर आयोजित आमसभा स्थल पर पहुंचे

जहां ग्राम पंचायत सरपंच, पंच , सचिव एवं सेकड़ो की संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा उत्साह पूर्वक केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया का भव्य स्वागत किया गया मंच संचालन सारंगी भा.ज.पा. मंडल के मिडिया प्रभारी सुरेश परिहार के द्वारा किया गया माननीय मंत्री एवं मंच पर पधारे समस्त पार्टी पदाधिकारियों का सारंगी मंडल द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।

सारंगी भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष सुकराम मोरी द्वारा अपने उदबोधन में मंत्री को नगर की जनता की तरफ से जीत की बधाई दी गई एवं क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया माननीय केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उदबोधन में क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया तथा अपने पिता श्री दिलीप सिंह जी भूरिया को याद करते हुए ,उन्होंने आगे कहा सभी के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी सभी कार्यों को तत्परता से कराया जाएगा

नए दायित्व में पूरे प्रदेश की ईमानदारी व निष्ठा से सेवा कर पेटलावद विधानसभा का मान बढ़ाएंगे पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे सारंगी ग्राम पंचायत द्वारा तीन मांगों को लेकर मांग पत्र माननीय केबिनेट मंत्री सुश्री भुरिया जी को दिए गए जिसमें सारंगी चौपाटी से लेकर अमरहोली तक डीवायडर रोड़ ओर नल जल योजना अंतर्गत वाटर पंप पर वाल्टेज की समस्या को दूर करने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगी पर महिला डाक्टर की मांग की गई जिस पर माननीय केबिनेट मंत्री सुश्री भुरिया ने तत्परता से पुरा कराने की बात कही है ।

कैबिनेट मंत्री का हुआ तुलादान
सारंगी सरपंच ने कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को फलों एवं मिठाई के बराबर तोंला ओर फल व मिठाई का उपस्थित जनसमूह में वितरण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर,मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, संकल्प यात्रा प्रभारी श्यामा ताहेड़,जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुर्व मार्केटिंग अध्यक्ष डा. नविन सिंह राठौर,पुर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश परमार, सारंगी सरपंच फुन्दि बाई मैडा़, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, भाजपा जिला मंत्री दुर्गादास राठोर, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत , भाजपा वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, अनिल बंम्बोरी, मंडल महामंत्री रामचंद्र भुरिया, बैगनबर्डी सरपंच पप्पू भाई गामड़, सुरेश चन्द्र परिहार, राजकुमार पालिवाल,बाबुलाल पाटीदार, लालसिंह डामोर, दिनेश पारगी,राजेश पटेल, यतीश पालिवाल,पंच गण हैमेन्द्र सिंह राठौर, प्रेमदास बैरागी,अंतिम बसेर, प्रितीबला पाटीदार, लक्ष्मी सोलंकी,नानीबैन पाटीदार, ओर भाजपा के वरिष्ठ, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

आभार यतिश पालिवल ने माना