नीतिराजसिंह राठौर
बोडायता। 5 जनवरी को पेटलावद की ग्राम पंचायत बोडायता में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची। जहां ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। वही हितग्राहियों को लाभ दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बोडायता के बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। जिन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शासन की योजना से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अतिथि के रूप में पेटलावद जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीनचंद्र सिंह बोडायता, सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र गेहलोत एवं सरपंच दिनेश गणावा मौजूद रहे।